परिहार: परिहार के स्कूलों में बनेंगे ‘स्वच्छता दूत’, बच्चों को मिलेगा कचरा प्रबंधन का गुरु मंत्र
परिहार प्रखंड के सरकारी व निजी स्कूलों में अब विद्यार्थियों को स्वच्छता अभियान से जोड़ा जाएगा। बच्चों को ‘स्वच्छता दूत’ बनाकर उन्हें गीला-सूखा कचरा अलग करने, पुन: उपयोग, पुनर्चक्रण और वैज्ञानिक तरीके से कचरा निस्तारण की जानकारी दी जाएगी। शिक्षा विभाग के निर्देश पर स्कूलों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को नियमित गतिविधियों का हिस्सा बनाया जाएगा। प्रधानाध्यापकों को