बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने तहसील सदर का आकस्मिक निरीक्षण किया
Ballia, Ballia | Jun 12, 2025 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने तहसील सदर का गुरुवार की दोपहर एक बजे आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान ऑपरेटर द्वारा उद्धरण खतौनी की नकल देने के लिए आमजन से 20 रूपए का शुल्क लिया जाना पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए ऑपरेटर के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।