जोधपुर: बनाड़ थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर हादसा, हवा भरते समय कंप्रेसर फटा, दो व्यक्ति हुए घायल
जोधपुर के बनाड़ क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर हादसा हो गया यहां हवा भरवाते समय कंप्रेसर फट गया,ऐसे में दो व्यक्ति घायल हो गए घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना का वीडियो पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। हादसे में घायल दोनों व्यक्ति को तुरंत अस्पताल भर्ती करवाया गया।