जोधपुर: मथुरादास माथुर अस्पताल में शुरू हुए ई-रिक्शा, मरीजो और चिकित्सा कर्मचारी को ओपीडी से इमरजेंसी वार्ड तक ले जाएगी
जोधपुर की मथुरादास माथुर अस्पताल परिसर में निशुल्क ई रिक्शा सेवा शुरू की गई है, फिलहाल पांच ई रिक्शा लगाई गई है। अधीक्षक डॉक्टर नवीन किशोरिया ने बताया कि अस्पताल में मरीजो और डॉक्टरों की सुविधा के लिए निशुल्क ई रिक्शा सेवा प्रदान की गई है जो अस्पताल के प्रवेश द्वार ओपीडी परिसर प्रशासनिक भवन और प्रयोगशाला क्षेत्र के बीच संचालित होंगे।