कन्नौज: अलीनगर में दंपत्ति के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला, एसपी से की गई गुहार
कन्नौज जिले के तिर्वा थाना क्षेत्र के अलीनगर में दंपति के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे दंपति ने मामले में आठ लोगों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया है।