भीलवाड़ा: सिंधी समाज से हुआ 85वां नेत्रदान, प्रवक्ता किशोर लखवानी ने दी जानकारी
भीलवाड़ा। सर्व सिन्धी समाज महासभा भीलवाड़ा के प्रवक्ता किशोर लखवानी ने बताया कि श्री ग्रीन्स हेलेड़ रोड निवासी श्रीमति मीरा मखीजा (उम्र 75 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय अमरलाल माखीजा के आकस्मिक निधन पर सर्व सिन्धी समाज महासभा भीलवाड़ा के द्वारा प्रेरित करने पर जवाई जितेंद्र रंगलानी एवं परिवार ने परोपकार की भावना रखते हुए नेत्रदान का निर्णय लिया।