बैकुंठपुर में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े ने किया ध्वजारोहण, ली परेड की सलामी।
जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रामानुज मिनी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बैकुंठपुर विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन करते हुए जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
#independenceday #baikunthpur #culture #chhattisgarh #koreaDistrict
3 views | Korea, Chhattisgarh | Aug 15, 2026