बैराड़: सामुदायिक संगठन की सालाना बैठक सम्पन्न हुई, वरिष्ठ पार्षद राजकुमार शर्मा मौजूद रहे
बैराड़ नगर के जीनियस वर्ल्ड स्कूल के सभागार में शुक्रवार दोपहर 3 बजे सामुदायिक संगठन की सालाना बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बैराड़ क्षेत्र के 40 ग्राम की स्व सहायता समूह की महिलाएं सम्मलित हुए। बैठक में एल्डरमेन बरिष्ठ पार्षद राजकुमार शर्मा,सामुदायिक संगठन की अध्यक्ष अनारी जाटव सहित सम्पूर्ण कार्यकारणी व अन्य महिलाएं मौजूद रही।