सीकर: प्रधान जी के जाव में सर्व ब्राह्मण समाज का सम्मान समारोह 6 को, 550 प्रतिभावान लोगों को किया जाएगा सम्मानित
Sikar, Sikar | Jul 3, 2024 सीकर में 6 जुलाई को सर्व ब्राह्मण समाज का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मान समारोह में समाज के 550 प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने सीकर के कल्याण मंदिर में प्रेस वार्ता करके इसकी जानकारी दी। कल्याण मंदिर के महंत विष्णु प्रसाद शर्मा ने बताया कि 6 जुलाई को सीकर के प्रधान जी जाव में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।