मंडला: उत्कृष्ट विद्यालय में आशा कार्यकर्ताओं ने दी प्रमाणन परीक्षा, सफल होने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि
Mandla, Mandla | May 28, 2026 जिले के आठ विकासखंडों और शहरी क्षेत्र से कुल 152 आशा कार्यकर्ताओं एवं पर्यवेक्षकों का चयन किया गया था, जिनमें से 149 ने परीक्षा में सहभागिता दर्ज की। परीक्षा के दूसरे चरण में उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जबकि 28 मई को अंतिम चरण के तहत तीन बजे तक प्रायोगिक परीक्षा और मौखिक साक्षात्कार लिया गया।