BAGHPAT DESK : बागपत के खेकड़ा में अवैध पटाखों के कारोबार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। शुक्रवार को औरंगाबाद मोहल्ले की संकरी गली से करीब 95 पेटियों में भरे प्रतिबंधित पटाखों से लदी गाड़ी पकड़ी गई। पुलिस ने चालक मुर्शीद को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया। पूछताछ में पटाखे व्यापारी अमित गुप्ता के यहां पहुंचाए जाने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, व्यापारी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Baghpat, Bagpat | Oct 30, 2026