कसडोल: कसडोल विधायक संदीप साहू ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, विधायक कॉलोनी के लिए वैकल्पिक भूमि आवंटित करने की मांग की
आज 4जुलाई दिन शनिवार को समय 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार कसडोल विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर विधायक एवं अधिकारियों की प्रस्तावित कॉलोनी के लिए ग्राम पंचायत नकटी में आवंटित भूमि को बदलकर नया रायपुर में वैकल्पिक एवं उपयुक्त भूमि आवंटित करने की मांग की