घुवारा: हरिनगर तिराहा: उधार पेट्रोल न देने पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मारपीट, CCTV वीडियो वायरल
भगवां थाना क्षेत्र के हरिनगर तिराहा स्थित अरिहंत पेट्रोल पंप पर मारपीट का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार की शाम 4 बजे वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक डंडा लेकर पंप पर पहुंचते और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज व मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बीच-बचाव करने पहुंचे संचालक को भी धमकाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि विवाद उधार पेट्रोल नहीं देने को लेकर हुआ।