सारठ: अरांय गांव में परती कदीम जमीन पर घर बनाने के विवाद में 2 पक्षों में मारपीट, दोनों पक्ष ने पथरड्डा ओपी में दर्ज कराया FIR
पथरड्डा ओपी के अरांय गांव में परती कदीम जमीन पर घर बनाने के विवाद में 2 पक्षों में मारपीट पर दोनों पक्षों ने सोमवार शाम 7 बजे मामला दर्ज कराया है। एक पक्ष के युगल राउत ने परती कदीम जमीन हड़पने का विरोध करने पर सीटन राउत समेत 11 लोगों पर गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष की रीता देवी का भी सुंदर राउत समेत 6 नामजद पर गाली-गलौज व मारपीट का आरोप है