टाटीझरिया: टाटीझरिया की बेटी पायल ने मेहनत से सफलता का शिखर तराशा, जिले में पाया सातवां स्थान
टाटीझरिया के झरपो की बेटी पायल ने मेहनत की छेनी से तराशा सफलता का शिखर, जिले में सातवां स्थान। इंटर के नतीजों में टाटीझरिया के छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम, शिक्षण संस्थानों में जश्न का माहौल। हौसले बुलंद हों और इरादे नेक, तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह नहीं रोक सकते। इसे सच कर दिखाया है टाटीझरिया प्रखंड के झरपो गांव की बेटी पायल कुमारी ने।