गाज़ियाबाद: चाकू दिखाकर यात्रियों को लूटने वाले एक अभियुक्त को जीआरपी पुलिस ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
थाना जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन व उसके आसपास के इलाकों में यात्रियों को चाकू दिखा कर लूटने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष जीआरपी ने बताया कि महावीर एक शातिर किस्म का अपराधी है, जो अपने साथ चाकू लेकर चलता है और मौका मिलते ही चाकू दिखाकर यात्रियों को लूट लेता है। इसके आपराधिक इतिहास के बारे में पता किया जा रहा है।