माकड़ी: जिला पंचायत सीईओ ने तीन विकासखंडों में किया औचक निरीक्षण, कहा- गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा
कोंडागांव जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई ने कोंडागांव, माकड़ी और फरसगांव विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण कर विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। मसोरा में पीडीएस भवन, पंचायत भवन व अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, केरावाही में प्रधानमंत्री आवास तथा भंडारशिवनी में "मोर गांव मोर पानी" अभियान के तहत तालाब गहरीकरण