प्रतापगढ़: पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त को बेल्हा देवी घाट से किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी करने वाले एक अभियुक्त रामबाबू पुत्र रामचन्द्र को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बेल्हा देवी घाट के पास से हुई है। सीओ सिटी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को रविवार शाम 5:00 बजे जेल भेज दिया गया। अभियुक्त के पास से चोरी की सरिया के टुकड़े और रिंग बजन करीब 8 किलोग्राम बरामद किया गया।