इटाढ़ी: 26 करोड़ का पुल 10 दिन में क्षतिग्रस्त, बक्सर सांसद ने किया सबंधित अधिकारियों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग
Itarhi, Buxar | Jun 5, 2026 इटाढ़ी गुमटी (एलसी संख्या-70बी) के समीप बक्सर-बरूना रेलवे स्टेशन खंड के बीच लगभग 26.40 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रेल ओवरब्रिज (आरओबी) के क्षतिग्रस्त होने का मामला अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। राजद सांसद सुधाकर सिंह ने इसे केंद्र और बिहार सरकार की विफलता बताते हुए निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और लापरवाही का आरोप लगाया है।