बबेरू: बेर्राव गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
Baberu, Banda | Nov 10, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बेर्राव गांव के पास मंगलवार की सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल पति-पत्नी को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।