गिधौर: हरदीमोह गांव में महिला सम्मान समारोह में प्रशिक्षित महिलाओं को मिला प्रमाण पत्र
Gidhaur, Jamui | Jun 18, 2026 जीतझिंगोई पंचायत के हरदीमोह गांव स्थित पंचायत भवन में कौशल विकास एवं उद्यमिता विभाग के तहत प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं के सम्मान में गुरुवार को महिला सम्मान समारोह सह प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। निदेशक ने 9 बजे बताया कि 68 दिनों के प्रशिक्षण में महिलाओं को मसाला, टमाटर सॉस, अचार, पापड़ और बड़ी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।