अशोक नगर: अमाही गांव में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार गया था करीला माता मंदिर
अशोकनगर जिले के अमाही गांव में 20 वर्षीय युवती कीर्ति रजक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसका परिवार करीला माता मंदिर गया हुआ था। घर पर केवल कीर्ति की छोटी बहन मौजूद थी। कीर्ति ने एक कच्चे घर में रस्सी का फंदा म्यार से बांधकर खुद को लटका लिया। कुछ देर बाद जब छोटी बहन को कीर्ति दिखाई नहीं दी, तो उसने घर में तलाश शुरू की।