जांजगीर: जिला रोजगार कार्यालय में शुक्रवार, 7 नवम्बर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन होगा
जांजगीर-चांपा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 7 नवम्बर 2025 दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जांजगीर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।