जहानाबाद: जहानाबाद में 25 मई को रोजगार शिविर, 100 युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका
युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में 25 मई 2026 (सोमवार) को संयुक्त श्रम भवन स्थित जिला नियोजनालय, जहानाबाद में रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में Talentcorp Solutions Private Limited (Haier Appliances India Private Limited) द्वारा Production Trainee पद के लिए 100 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।