फतुहा: पुनपुन नदी का जल स्तर बढ़ने से सम्मसपुर गोविंदपुर बाजार का पीपा पुल हुआ खतरनाक
Fatwah, Patna | Aug 18, 2026 गंगा और पुनपुन नदी के संगम स्थल पर बढ़ते जल स्तर से सम्मसपुर गोविंदपुर बाजार को जोड़ने वाला पीपा पुल खतरनाक हो गया है। पुल के दोनों किनारे पर पानी चढ़ गया है। जिससे आने-जाने वाले लोगों और बाइक सवार को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। त्रिवेणी संगम पर स्नान करने एवं कांवर लेकर जाने वालों के लिए अधिक समस्या उत्पन्न हो गया है। कभी भी घटना घट सकती है।