पटियाली: पटियाली में नवागत कोतवाल सतेंद्र सिंह का सम्मान समाजसेवी नसीम आलम ने किया
पटियाली में नवागत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह का भरगैन निवासी समाजसेवी एवं अध्यापक नसीम आलम ने फूलमाला पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने भरगैन क्षेत्र की जानकारी दी। कोतवाल ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और पीड़ितों की हरसंभव मदद की जाएगी।