मधेपुरा: BNMU में M.Ed प्रवेश परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी, दो छात्रों ने OMR की फोटोकॉपी के लिए शुरू किया अनशन
मधेपुरा के भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में एमएड इंट्रेंस टेस्ट-2025 के परिणाम से असंतुष्ट दो छात्र शुक्रवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी परिणाम में गड़बड़ी की गई है। बताया गया कि एमएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम दो बार जारी किया गया। इसके बावजूद रिजल्ट में गड़बड़ी है।