धमदाहा: धमदाहा के एसडीएम ने आपदा एडीएम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा
धमदाहा :- धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बुधवार को धमदाहा एसडीएम अनुपम ने आपदा एडीएम सुजॉय कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। अधिकारियों की टीम ने क्षेत्र में पहुंचकर जलजमाव और बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया तथा प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।