विपक्ष के नेताओं पर द्वेषपूर्ण ढंग से झूठे मुकद्दमे दर्ज करना और अपने वादों पर खरा न उतरना कांग्रेस का चरित्र रहा है। लोकतंत्र में मनमानी और झूठ-फरेब के लिए कोई स्थान नहीं है।
आज चंबा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, सुलह के विधायक एवं जिला भाजपा प्रभारी श्री विपिन परमार जी के नेतृत्व में कांग्रेस की तानाशाही और मनमानी के विरोध में विशाल प्रदर्शन हुआ। प्रदेश की जनता अब कांग्रेस की नस-नस जान चुकी है और इनकी तानाशाही को जड़ से उखाड़ फैंकेगी।