सिधौली: सरौरा कला गांव में अज्ञात कारणों से एक व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की
सीतापुर जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र के सरौरा कला गांव में अज्ञात कारणों के चलते व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद परिवार में कोहराम मच गया जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर भेजा है।