बड़ौत: कोताना निवासी आरोपी ने मृतक महिला के फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी व जालसाजी से कई बैनामे किए, गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Jun 11, 2025 मीडिया सैल बागपत ने बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे बताया कि कोताना निवासी 7 आरोपियों ने आपराधिक षडयंत्र कर मृतक महिला के फर्जी हस्ताक्षर करते हुए कई बैनामे अन्य व्यक्तियों के नाम कर दिए। मामले में धोखाधड़ी व धमकी देने सहित आधा दर्जन से अधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी नरेश पुत्र जग्गू निवासी कोताना को गिरफ्तार किया है।