बड़ौत: गौरीपुर रोड पर बाइक सवार 2 पुरुष और 1 महिला द्वारा पीछे से एक ईट ढोने वाले रेहड़े को खींचने का जानलेवा वीडियो हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | Jun 10, 2025 बड़ौत तहसील क्षेत्र के गौरीपुर रोड पर कैमरे में एक खतरनाक दृश्य कैद हुआ है। जिसका वीडियो मंगलवार सुबह करीब 10 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में एक बाइक पर 3 यात्री सवार हैं। जिनमें बीच में महिला बैठी हुई है और पीछे बैठे व्यक्ति ने ईंट ढोने वाला रेहड़ा पकड़ा हुआ है। किसी के पास हेलमेट भी नहीं है। जिसकी बागपत पुलिस प्रशासन से शिकायत हुई है।