बड़ौत: क्यामपुर गांव में सांड का आतंक, किसान का हाथ उखाड़ा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | Jun 11, 2025 बड़ौत तहसील क्षेत्र के क्यामपुर गांव में सांड का आतंक सामने आया है। जिसमें एक आवारा सांड ने एक किसान का हाथ उखाड़ दिया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने किसी तरह सांड को भगाया। सांड के हमले से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसका वीडियो बुधवार सुबह करीब 11:45 बजे से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।