बड़ौत: कंडेरा गांव में 10-11 वर्ष के बच्चों को शराब दे रहे सैल्समैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, रमाला पुलिस ने लिया संज्ञान
Baraut, Bagpat | Jun 11, 2025 कंडेरा गांव में 10-11 वर्ष के बच्चों को शराब दे रहे शराब के ठेके के सैल्समैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मंगलवार रात करीब 10 बजे से वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई है। बागपत प्रशासन का कहना है कि उक्त वीडियो का थाना रमाला पुलिस द्वारा संज्ञान लिया गया है। आबकारी विभाग से समन्वय स्थापित कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।