बड़ौत: बिजरौल के जंगल में ट्यूबवेल से कीमती सामान चोरी करने के आरोप में पठानकोट बड़ौत निवासी आरोपी गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Jun 11, 2025 मीडिया सैल बागपत में बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि थाना बड़ौत पुलिस ने बिजरौल गांव के जंगल में ट्यूबवैलों से चोरी की घटना का अनावरण करते हुए 1 आरोपी जुबैर पुत्र इमरान निवासी पठानकोट बड़ौत को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से ट्यूबवैलों से चोरी किया हुआ स्टार्टर, कटाऊट, पैंचकस, हथोडी, कोपर की करीब 4 किलो तार तथा 1 अवैध चाकू बरामद।