लालबर्रा: बेहरई में विधायक निधि से स्वीकृत 5 लाख की सीसी सड़क का हुआ भूमिपूजन
जनपद पंचायत लालबर्रा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बेहरई के धारसाही टोला में ग्रामीणों को जल्द ही कीचड़ और खराब रास्ते से निजात मिलेगी। यहाँ विधायक निधि से स्वीकृत 5 लाख रुपए की लागत वाली सीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बुधवार 17 जून को दोपहर 3 बजे किसान कांग्रेस खमरिया के ब्लॉक अध्यक्ष भोजलाल पटले ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभार