सहजनवा: गीडा के नगवा गांव में वाहन पास देने के विवाद में कार फूंकने और हत्या के प्रयास के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के नगवा गांव में वाहन पास देने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने हत्या के प्रयास और आगजनी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 25 मई की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी, जिसमें एक चार पहिया वाहन को क्षतिग्रस्त कर आग के हवाले कर दिया गया था। मामले में पुलिस ने शुभम सिंह और श्रेयांश सिंह उर्फ पिंटू सिंह को गिरफ्तार किया।