मंडला: झंकार भवन में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव, मंत्री संपतिया उइके ने किया सम्मानित
Mandla, Mandla | May 2, 2026 बेटियों के सशक्तिकरण और उनके उज्ज्वल भविष्य को समर्पित लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का भव्य आयोजन शनिवार तीन बजे शहर के झंकार भवन में किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नपा अध्यक्ष विनोद कछवाहा उपस्थित रहे