शाहजहांपुर: निगोही नगर पंचायत अध्यक्ष सचिन वर्मा पर युवक के साथ मारपीट का आरोप, पीड़ित ने दर्ज कराई एनसीआर
निगोही क्षेत्र के सब्जी मंडी के रहने वाले रामदास ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 18 फरवरी को निगोही नगर पंचायत अध्यक्ष सचिन वर्मा ने उसके साथ लाठी-डंडो से मारपीट की थी। मारपीट में उसके पैर पर गंभीर चोटे आईं। मारपीट करने के बाद आरोपी ने गाली-गलौज की थी। आरोपी पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा के बेटे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर ली है।