मेहगांव: संत समाज की सत्यपथ धर्म यात्रा गोहद से मेहगांव पहुंची, सरपंच संघ के ज़िला अध्यक्ष हुए शामिल
Mehgaon, Bhind | Apr 25, 2026 नदी संरक्षण ,जल संरक्षण गौ अभ्यारण, भिंड ग्वालियर राजमार्ग बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर संत समाज द्वारा 8 दिन से सत्यपथ धर्म यात्रा जिले भर में निकाली जा रही है। जो शनिवार को लगभग 12:00 बजे गोहद से रवाना होकर मेहगांव पहुंची। इस दौरान सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष मुरारी सिंह तोमर भी संतों का स्वागत सम्मान करते हुए पद यात्रा में शामिल हुए।