भिवानी: स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में पीएम स्वनीधि योजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस योजना का लाभ निर्धारित समयावधि में मिलना चाहिए ताकि पथ विक्रेताओं का जीवन स्तर ऊंचा उठा सकेंं। उन्होंने कहा कि जिले के शहरी क्षेत्रों में रेहड़ी-फड़ी व पथ विक्रेताओं के पंजीकरण के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अब तक लगभग आठ हजार 49 रेहड़ी-फड़ विक्रेताओं का पंजीकरण हो चुका है ।