भिवानी: कृषि ड्रोन के प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 फरवरी तक: डीसी नरेश नरवाल
कृषि क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों के प्रति किसानों में जागरूकता लाकर उन्हें कम लागत में बेहतर फसल उत्पादन के लिए प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से कृषि एवं पशु पालन मंत्री जेपी दलाल के निर्देशानुसार प्रदेश के किसानों को निशुल्क ड्रोन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रदेश के सभी ज़िलों में प्रशिक्षण का पहला चरण पूरा होने के उपरांत अब कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से बची हुई सीटों के लिए किसानों और बेरोजगार युवाओं से ऑनलाइन आवेदन 19 फरवरी तक मांगे गए हैं।