भिवानी: विधायक घनश्याम सर्राफ ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ
स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय राजकीय कन्या सीनियर सैकंडरी स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक घनश्याम सर्राफ व सिविल सर्जन डा. रघुवीर शांडिल्य ने छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर शुभारंभ किया और स्वयं भी ये गोली खाई। चार लाख 26 हजार 112 बच्चों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा गोली दी जाएगी।