गोहद: भिंड-ग्वालियर हाइवे पर बूटी कुइया के पास सड़क हादसे में 5 की मौत, 6 घायल
Gohad, Bhind | Feb 21, 2026 भिंड ग्वालियर हाइवे एनएच 719 पर ईको वैन व बस के बीच भीषण भिड़ंत हो गई जिसमें ईको वैन में सवार 4 यात्रियों की घटना स्थल एवं एक यात्री की ग्वालियर उपचार के दौरान मौत हो गई।दुर्घटना में घायल गम्भीर 6 घायलों को उपचार के लिए ग्वालियर पहुंचाया गया है। घटना में मृतक जगदीश भदोरिया, अतुल शिवहरे,भरत शर्मा,आनंद भदोरिया का शनिवार को 4 बजे पोस्टमार्टम कराया गया।