जमुई: पुरानी बाजार में मोहर्रम के अखाड़ा के दौरान हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल, एक को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 27, 2026 अखाड़ा के दौरान पुरानी बाजार में दो अखाड़ा कमेटी के बीच मारपीट हो गई। दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे। इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिसमें एक युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास रेफर कर दिया गया। वहीं भगदड़ का वीडियो शनिवार की रात 8:00 बजे सामने आई है, जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।