अतर्रा: हड़हा गांव में सड़कों पर हुआ जलभराव, ग्रामीण हुए परेशान #jansamasya
Atarra, Banda | May 31, 2025 अतर्रा तहसील के हड़हा गांव में सड़कों पर जल भराव की भारी समस्या देखने को मिली है इस गांव की सड़के नाली में तब्दील हो चुकी है ग्रामीण परेशान है, ग्रामीणों का कहना है कि इसी मलवे से भरी हुई सड़क पर बच्चों को स्कूल जाना पड़ता है और आज आने जाने वाले सभी ग्रामीणों को इसी सड़क से जद्दोजहद करनी पड़ती है, एसडीएम ने जाँच कराकर कार्यवाही के आदेश दिए है।