सोजत के प्राचीन चारभुजा मंदिर में गुरुवार को माहेश्वरी समाज की ओर से भात भराई का कार्यक्रम समारोह पूर्वक आयोजित किया गया । यहां पर विद्वान पंडितों की मौजूदगी में धार्मिक अनुष्ठान के साथ यह आयोजन किया गया जिसमें मंदिर को आकर्षक रोशनी एवं प्रसाद के साथ सजाया गया था । इस आयोजन में माहेश्वरी समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया है जिसमें अन्य लोग मौजूद रहे ।