सोजत में श्री मेड क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की ओर से लाखों रुपया खर्च कर समाज के भवन को पुनः तैयार करवाया गया है तो यहां मूर्ति स्थापना भी कार्रवाई जा रही है । इस आयोजन को लेकर श्री मेड क्षत्रिय स्वर्णकार समाज सोजत की ओर से बुधवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर महिलाओं द्वारा नाचते गाते हुए एवं आकर्षक झाकियो के साथ शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है ।