जमुई: जमुई कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, सैकड़ों मामलों का हुआ निष्पादन
Jamui, Jamui | May 9, 2026 व्यवहार न्यायालय परिसर जमुई में शनिवार 10 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें बैंक लोन सहित विभिन्न विभागों और योजनाओं से जुड़े लंबित मामलों का निष्पादन आपसी सहमति के आधार पर किया गया। सुबह 11 बजे से शुरू हुई इस लोक अदालत में बड़ी संख्या में पक्षकार पहुंचे और अपने मामलों का त्वरित समाधान कराया।