रसड़ा: हजरत मीरा बाबा के सालाना उर्स पर हुआ भव्य दंगल, पहलवानों ने दिखाए दमदार दांव-पेंच, रसड़ा के कोतवाल ने कराया मुकाबला
Rasra, Ballia | Aug 23, 2026 रसड़ा तहसील क्षेत्र के मुंडेरा लखनेश्वर डीह स्थित हजरत मीरा बाबा के सालाना उर्स के अवसर पर रविवार को भव्य दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें दूर-दराज से पहुंचे पहलवानों ने शानदार कुश्ती का प्रदर्शन किया और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। दंगल का शुभारंभ रसड़ा प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने फीता काटकर किया और पहलवानों का हाथ मिलाकर मुकाबले की शुरुआत कराई